गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली सेक्टर-3 स्थित आदर्श पार्क में सोमवार को बाल सेवा ट्रस्ट आदर्श जन सेवा समिति की ओर से चल रहे शिव महिमा 1008 रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया। सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव को जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज की सुख-शांति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। इस दौरान पूरा परिसर शिव भक्ति के जयकारों से गूंजता रहा। समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदोरिया, उपाध्यक्ष जयप्रकाश झा और सचिव विजय सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : दूसरी सोमवारी पर कैलाशनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धाल...