Ghaziabad News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी पुलिस ने शाहपुर बम्हैटा गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि 28 अक्तूबर को वेव सिटी थाने की पुलिस टीम मैनुअल इनपुट के आधार पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाहपुर बम्हैटा गांव स्थित किसान आदर्श पब्लिक स्कूल के पास खुले स्थान पर कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक लाख 62 हजार 615 रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप शर्मा, जावेद अली, राजेश कंसल, ब्रजेश यादव और विवेक कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक-दूसरे को जानते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.