गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अव्यवस्था फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चार दिवसीय विशेष अभियान चलाया। अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 1569 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था राजकरन नैय्यर ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के साथ ही शराब के ठेकों के आसपास होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि ग्रामीण जोन में सबसे ज्यादा 679 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, सिटी जोन में 565 और ट्रांस हिंडन जोन में 325 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पकड़ा गया। वहीं, शराब के ठेकों के आसपास अनधिकृत रूप से ठेले और दुकानें लगाकर अ...