गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने के आरोप में क्राइम ब्रांच और नंदग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अक्तूबर को क्राइम ब्रांच और नंदग्राम थाने की संयुक्त टीम ने थानाक्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसीपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार, निशांत, अनिल कुमार, आकाश राठी, सौरभ, अनिकेत, सुमित, अभिषेक, निसार, भोला, मोनू और आसिफ शामिल हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 75 हजार 650 रुपये बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ ...