गाज़ियाबाद, अक्टूबर 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में विजयनगर पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के बाद मेरठ रोड स्थित मेट्रो स्टेशन के पास जंगल में वारदात की। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और दो मोबाइल बरामद किए।पुलिस के अनुसार, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे किसी काम से विजयनगर क्षेत्र में आई थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। दोनों उसे मेरठ रोड स्थित मेट्रो स्टेशन के पास जंगल में ले पहुंचे। यहां किशोर...