Ghaziabad News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की सूची लगेगी
गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में मरीजों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। प्रत्येक सीएचसी पर ग्लो साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इन पर डॉक्टरों के नाम उनके नंबर के साथ लिखे गए हैं। इस सुविधा से मरीज आकस्मिक स्थिति में डॉक्टरों से संपर्क कर सकेंगे।सीएमओ डा. सचिन चंद्र वैश्य ने बताया कि अब सीएचसी और ब्लॉक पीएचसी के सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसमें ग्लो साइन बोर्ड पर अस्पताल नाम बड़े और स्पष्ट अक्षरों में लिखा होगा। इसके साथ ही अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की सूची भी प्रदर्शित की जाएगी। सूची में प्रत्येक चिकित्सक का नाम, पद और मोबाइल नंबर अंकित रहेगा, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज या उनके परिजन सीधे संबंधित डॉक्टर से संपर्क कर सकें। फिलहाल सीएचस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.