Ghaziabad News: साथी से विवाद के बाद पल्लेदार ने खुद को ब्लेड मारकर किया घायल
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित साहिबाबाद सब्जी मंडी में बुधवार रात पल्लेदार ने अपने साथी से कहासुनी के बाद खुद को ब्लेड मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। वह नशे में था। साथी से और शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। विवाद के बाद उसने खुद पर ब्लेड से कई वार कर लिए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मूल रूप से अलीगढ़ के दादों गांव निवासी 40 वर्षीय सीताराम साहिबाबाद सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता है। पुलिस जांच के अनुसार, रात के समय सीताराम अपने साथी पल्लेदार ओवैस के साथ मंडी परिसर में शराब पी रहा था। शराब खत्म होने पर सीताराम ने ओवैस से और शराब खरीदने के लिए रुपयों की मांग की। ओवैस ने रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.