Ghaziabad News: सात साल से कूड़े के ढेर के चलते वीरान पड़ा कॉलेज
गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। लोनी के निठौरा में सात साल पहले बना राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कूड़े के ढेर के कारण वीरान पड़ा है। इसी कारण रास्ता नहीं बन पाया है। कूड़े का अंबार अक्तूबर तक हटाना था, लेकिन काम अगले साल पूरा होगा। वहीं कॉलेज के पास दूसरी जगह पर नगर पालिका फिर से कूड़ा डाल रही है। ऐसे में अगले शैक्षणिक सत्र से कॉलेज शुरू होने की उम्मीद काफी कम है। लोनी के निठौरा में तीन करोड़ से कॉलेज का निर्माण हुआ था। सात साल पहले इसे माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया गया, लेकिन तीन साल तक पद स्वीकृत नहीं हुए। तीन साल बाद शिक्षकों की तैनाती हुई तो कॉलेज के सामने कूड़े का पहाड़ खड़ा था। यहां 3.65 लाख मीट्रिक टन कूड़ा पड़ा था, जिसके चलते रास्ता बनाने का काम भी शुरू नहीं हो पाया। शासन ने 17 करोड़ रुपये से जल निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.