गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। एक गांव निवासी व्यक्ति का सात वर्षीय पुत्र शनिवार रात घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी उसे अपने साथ एक बंद मकान में ले गया। आरोप है कि आरोपी ने बच्चे के हाथ पैर बांधकर कुकर्म किया। विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की। किसी तरह बच्चा अपने घर पर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...