गाज़ियाबाद, अगस्त 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। गोविंदपुरम स्थित देहरादून पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जिलास्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका तैराकी का ट्रायल हुआ। प्रदर्शन के आधार पर कुल सात खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। इसमें चार बालिकाएं और तीन बालक शामिल हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि बालिका वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल में जेजलिन अग्रवाल और मेघा कुमार का चयन किया गया है। 50 मीटर फ्री स्टाइल में मुग्धा गुप्ता और तृषा सिंह चयनित हुई। वहीं, बालक वर्ग में सात्विक कुमार सिन्हा, लक्षित चिकारा और रुद्राक्ष सुंदरियाल का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी खिलाड़ी 10 अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित ओलंपिया स्वीमिंग अकादमी में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकाम...