गाज़ियाबाद, अक्टूबर 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। इंदिरा एंक्लेव सहकारी आवास समिति के पदाधिकारियों पर दंपती से प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों रुपये लेने और बाद में बैनामा न करने का आरोप लगा है। दंपती के मुताबिक बैनामे का दबाव बनाने पर पदाधिकारियों ने घर में घुसकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली गई। अदालत के आदेश पर कविनगर थाने में समिति के चार पदाधिकारियों व अन्य के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शास्त्रीनगर निवासी कुलदीप मलिक के मुताबिक, उन्हें अशोक शर्मा के माध्यम से इंदिरा एंक्लेव सहकारी आवास समिति की योजना में प्लॉट बिक्री की जानकारी मिली थी। समिति अध्यक्ष विजयपाल सिंह, उपाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा और सचिव जगमोहन गौतम से संपर्क के बाद 120 वर्ग गज ...