Ghaziabad News: साढ़े सात करोड़ की धोखाधड़ी में बुजुर्ग कारोबारी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने साढ़े सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में मंगलवार शाम बुजुर्ग कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लोन के नाम पर एक कंपनी के निदेशक से रुपये लिए थे और बाद में इस रकम को खरीद का भुगतान दिखा दिया। वसुंधरा सेक्टर-11 में रहने वाले आयुष गोयल की कंपनी एलीगेंस कैपिटल सर्विसेज प्रा. लि. का दिल्ली के बाराखंभा रोड पर कार्यालय है। आयुष ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2025 में दिल्ली के पीतमपुरा निवासी कारोबारी बिमल जैन ने उनसे संपर्क किया था। बिमल के भाई नरेश से उनकी पुरानी पहचान है। बिमल ने आठ करोड़ रुपये के लोन की जरूरत बताई। 10 फीसदी ब्याज के साथ दो साल में रकम वापस करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने बिमल को 7.60 करोड़ रुपये दे दिए। आरोप है कि बिमल ने एक भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.