Ghaziabad News: साढ़ू पर पिता से मारपीट का आरोप
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में पार्क में टहलने गए बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल गार्डन, बेहटा हाजीपुर निवासी राहुल कुमार के पिता 30 जून की शाम टहलने के लिए पार्क गए थे। आरोप है कि वहां उनके साढ़ू कंवरपाल उर्फ नारद और उसके बेटे ऋषु ने मारपीट की। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि उनका पत्नी से कोर्ट में केस चल रहा है। आरोप है कि इसी कारण साढ़ू रंजिश रखता है और उसने रंजिश में ही पिता पर हमला किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.