Ghaziabad News: साइबर ठगी के 849 मामलों में 43 करोड़ से अधिक पीड़ितों को वापस कराए
गाज़ियाबाद, नवम्बर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर ठगों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पिछले करीब पौने तीन साल में साइबर अपराध के 849 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 327 आरोपियों को गिरफ्तार किया और पीड़ितों को करीब 43.15 करोड़ रुपये वापस कराए हैं। इसके अलावा ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे हजारों मोबाइल नंबर और बैंक खातों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में एक जनवरी 2024 से 31 अक्तूबर 2026 तक अलग-अलग तरह की साइबर ठगी के मामले दर्ज किए गए। दर्ज हुए कुल 849 मुकदमों में शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड के 390, टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के 155, डिजिटल अरेस्ट के 56 और एपीके फाइल व फोन हैकिंग के 81 मामले शामिल हैं। इसके अलावा क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.