Ghaziabad News: साइट से सामान चुराकर ले जा रहा आरोपी दबोचा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन साइट से सामान चुराकर ले जा रहे आरोपी को गार्ड ने दबोच लिया। तलाशी में चोरी का सामान बरामद होने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। राहुल वैशवाल ने बताया कि वह टीएंडटी ग्रुप की सिद्धार्थ विहार स्थित यूटोपिया साइट पर सहायक सुरक्षा गार्ड के पद पर काम करते हैं। शनिवार शाम करीब छह बजे लेबर की ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह साइट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अजाजुल नामक व्यक्ति संदिग्ध सामान लेकर जाता दिखाई दिया। पूछताछ में सामान साइट के बाथरूम से चोरी करने का पता चला। वह और सुपरवाइजर राकेश चौधरी आरोपी अजाजुल को सामान समेत विजयनगर थाने ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.