गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर होने वाला पीडीए सम्मान समारोह और साइकिल वितरण कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति न मिलने से रद्द हो गया है। हालांकि कई छात्राएं रविवार को को कार्यक्रम स्थल पहुंची, लेकिन साइकिल न मिलने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। आयोजकों का कहना है कि एक हजार छात्राओं को साइकिल दी जानी थी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव स्थित सरकारी भूमि पर गांव निवासी अनुज द्वारा रविवार को पीडीए सम्मान समारोह एवं साइकिल वितरण का कार्यक्रम किया जाना था। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में कैराना सांसद इकरा हसन के आने के बोर्ड लगे हुए थे। शनिवार को ही नगर पालिका परिषद ने सरकारी भूमि पर बिना अनुमति मंच और टेंट लगाने पर करीब 10.86 लाख का जुर्माना लगाते हुए ...