Ghaziabad News: साइकिल चोरी करते चोर को पकड़ा
गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में साइकिल चोरी करते एक चोर को सुरक्षाकर्मी ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभय खंड-तीन स्थित मंगलम माड्यूल दस के अध्यक्ष कुल्दीप दीक्षित ने बताया कि सोमवार सुबह एक व्यक्ति उनकी सोसाइटी में घुस गया। वह एक बच्चे की साइकिल चोरी करके ले जाने लगा, तभी सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक लिया। पूछताछ करने पर उसने साइकिल को अपना बताया। जब सुरक्षाकर्मी ने सोसाइटी निवासी को बुलाया, तो उन्होंने साइकिल को अपना बताया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.