Ghaziabad News: सस्ता सोना दिलवाने का झांसा देकर दस लाख ठगे, दो गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बाजार से कम दाम में सोना देने का झांसा देकर दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने हरियाणा के कारोबारी को सोने का बिस्किट दिखाकर रकम ली और फरार हो गए। घटना तीन जुलाई की है, शिकायत के बाद भी पुलिस ने 17 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के चक्करपुर निवासी तपश दास ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर बाजार दाम से सस्ता सोना के संबंध में विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर उन्होंने जानकारी की। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर एक अप्रैल को नितेश बंसल नाम के व्यक्ति का फोन आया।
सोने का झांसा नितेश ने उन्हें 100 ग्राम 24 कैरेट सोना 11 लाख रुपये में दिलाने का झांसा दिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.