गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण की समय सीमा को दो सप्ताह बढ़ा दिया गया है। अब 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को 17 सितंबर तक एचपीवी का टीका लगाया जाएगा। एचपीवी टीकाकरण की समय सीमा 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। लेकिन जिले में कुल 44,011 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 31,346 किशोरियों का टीकाकरण किया हुआ है। अभी भी 12,665 किशोरियों को टीका लगाया जाना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। दो सप्ताह में शेष किशोरियों का टीकाकरण करने की चुनौती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीरज अग्रवाल ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने में भोजपुर, महाराजपुर प्रथम और द्वितीय ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले शत-प्रतिशत टी...