Ghaziabad News: सर्वर धीमा रहने से लोगों को असुविधा हुई
गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में मंगलवार को सर्वर की गति कुछ देर के लिए धीमी रही। इससे लोगों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते सर्वर की गति कुछ समय के लिए धीमी हो गई जो कुछ समय बाद ही सामान्य हो गई थी। डाकघर पहुंचे नवीन ने बताया कि वे डाक घर में स्पीड पोस्ट बुक करने के आए थे। यहां लाइन में लगने पर पता चला कि सर्वर की गति धीमी है। करीब आधे घंटे बाद उनका नंबर आया। वहीं सर्वर की गति के चलते अन्य लोगों को भी अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.