Ghaziabad News: सरिया चुराने वाले दो बदमाश दबोचे
गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। योगेन्द्र सागर। सिटी जोन की स्वाट टीम और कविनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरिया चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदा करीब 1500 किलो चोरी का सरिया बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह हाईवे पर चलने वाले ट्रकों से सरिया चोरी कर उसे लोहामंडी में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए सिटी जोन स्वाट टीम और कविनगर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुखर्जी पार्क के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरिया लादे दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे。...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.