गाज़ियाबाद, अक्टूबर 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। पुलिस आयुक्त द्वारा सरदार पटेल के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए सभी को राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव को सुदृढ़ बनाए रखने के प्रति प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती यह भी पढ़ें- Sambhal News: एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ यह भी पढ़ें- Etawah Aura...