गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रेलवे ग्रुप-डी, ग्रुप-सी, एमटीएस, एमईएस और सेना में क्लर्क की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर साढ़े चार लाख रुपये में सौदा किया था। आरोपियों ने बाकी रकम देने के लिए उसे बुलाया तो फर्जीवाड़े का पता चला। नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सासनी, जिला हाथरस के गोपाल नगर निवासी देवेश चौधरी ने शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात नई दिल्ली निवासी सोनू उर्फ गुलशन से हुई थी। उसने खुद को दिल्ली का निवासी बताते हुए दावा किया कि उसकी सरकारी विभागों में अच्छी पकड़ है और वह रेलवे ग्रुप-डी, ग्रुप-सी, एमटीएस, एमईएस तथा सेना में क्लर्क की नौकरी लगवा सकता ह...