Ghaziabad News: सम्मेलन में वेदों के प्रचार प्रसार के लिए योजना बनाई
गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा और जावली आर्य समाज ने लोनी में सोमवार को सघन वेद प्रचार सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने वेदों की महत्ता बताई और वेदों के प्रचार प्रसार के लिए विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि केपी सिंह कसाना और सविंदर भाटी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अखिल भारतीय गुर्जर महासभा) ने कहा कि आज आर्य समाज के सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है, तभी हम अपने परिवारों को सुसंस्कारित बना सकते हैं। सविंदर भाटी ने वेदों के प्रचार प्रसार के लिए जिला आर्य प्रतिनिधि सभा को ग्यारह लाख रुपये दान स्वरूप प्रदान किये और आगे भी समाज हित के लिए सहयोग करने के लिए कहा। भजन उपदेशक कुलदीप आर्य और कल्याणी आर्या ने ईशभक्ति एवं देश भक्ति के भजनों से सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। मुख्य वक्ता आचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.