गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। वार्ड 15 के लोगों ने बुधवार को समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद में पहुंचकर पालिका के राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन दिया है। लोगों ने बताया कि संजयपुरी मार्ग वाला रास्ता कच्चा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खराब स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराया जाएं। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में प्रवीण नेहरा के घर के निकट स्थित तालाब गंदगी से भरा है। इस कारण तालाब का गंदा पानी रास्तों पर आ रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना है। तालाब की सफाई कराए जाएं। इस मौक पर अरुण दहिया, वरुण दहिया, प्रवीण नेहरा, ओमवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...