गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। नेहरू नगर स्थित गांधर्व संगीत महाविद्यालय में रविवार को डॉ.विमला गुप्ता नाट्य मंच ने नाटक आषाढ़ का एक दिन का मंचन किया। यह एक आधुनिक प्रेम कहानी है जो ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर लिखी गई है। इसमें बताया गया है कि इच्छा और समय की लड़ाई में हमेशा समय की ही जीत होती है। क्योंकि समय प्रतीक्षा नहीं करता। वह बदलता रहता है। मोहन राकेश द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन संदीप सिंघवाल ने किया। नाटक एक लड़की मलिका के ऊपर आधारित है जो गांव के एक लड़के कालिदास से प्रेम करती है। जो कि बहुत ही प्रतिभाशाली है और कवि है, लेकिन मलिका चाहती है कि वह उज्जैनी शहर जाए ताकि उसका नाम हो जाए। गांव में प्रतिभा विकसित नहीं होती, लेकिन कालिदास गांव छोड़कर नहीं जाना चाहता। वह कहता है कि गांव, पहाड़, यहां की प्र...