Ghaziabad News: सभी स्वास्थ्य केंद्रों की सूचना सीधे ब्यूरो को भेजी जाएगी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (सीबीएचआई) की उप निदेशक ने दूसरे दिन सीएचसी और यूपीएचसी का निरीक्षण किया और दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद सीएमओ से स्वास्थ्य केंद्रों की हालत को लेकर चर्चा की। उन्होंने सीएमओ से सभी यूपीएचसी को ब्यूरो को सूचना भेजने के लिए निर्देशित करने को कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (सीबीएचआई) की उप निदेशक दीक्षा सचदेवा के नेतृत्व में कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी शोभ कुमार मौर्य व विभागीय अधिकारियों के साथ मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और राजनगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड के साथ संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोगों के आंकड़ों की प्रविष्टि संबंधी जानकारी ली गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर रोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.