Ghaziabad News: सभी पुस्तकालयों में कैमरे लगाने के निर्देश
गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले की पंचायतों में विकसित हो रही लाइब्रेरियों को कैमरों से लैस किया जाए। इसके निर्देश सीडीओ ने मंगलवार को रजापुर में निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी एवं पंचायत घर का निरीक्षण करने के दौरान दिए। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने कहा कि जिले में बन रही सभी लाइब्रेरियों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए, उनको कैमरों से लैस किया जाना चाहिए। अधिकारी ने बताया कि सभी लाइब्रेरियों में विद्यार्थियों के लिए पानी और प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी किताबों का उचित इंतजाम कराएं। इस मौके पर जिला पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन, सहित स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.