गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थाना क्षेत्र में सब्जी का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करने के बाद कुर्सी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामऔतार कविनगर क्षेत्र में सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया रात करीब साढ़े आठ बजे थाना हसायन जिला हाथरस के गांव अजेगरा निवासी जयवीर वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पास में रखी प्लास्टिक की कुर्सी उठाकर उनके सिर पर दे मारी, जिससे उन्हें चोट लग गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी और फि...