Ghaziabad News: सफाई व्यवस्था नियमित कराने की मांग
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। राजनगर एक्सटेंशन में पिपलेश्वर मंदिर के पास बुध बाजार रोड पर सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि बाजार लगने के बाद फैली गंदगी को समय पर नहीं हटाया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी गौरव तिवारी का कहना है कि कचरे के ढेरों में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट होते हैं। इनके बीच भोजन तलाशने कई बार गोवंश आते है। बाजार लगने के बाद सफाई कराना जरूरी है, लेकिन इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खुले में पड़े कचरे से आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है। निवासियों ने यहां नियमित साफ सफाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.