गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

पहला हादसा विजयनगर थानाक्षेत्र के सुदामापुरी निवासी दिलशाद के पिता अलीदराज पांच सितंबर की शाम साइकिल से फैन-पापे बेचने के लिए निकले थे। वह एबीईएस कॉलेज के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गए। वहां उपचार के दौरान 15 सितंबर को उनकी मौत हो गई।

दूसरा हादसा दूसरे मामले में कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के सिरसौल गांव निवासी आकाश के मुताबिक, 29 अप्रैल को एबीईएस कॉलेज के सामने ही उनके पिता प्रेमपाल को रात करीब पौने दो बजे अज्ञात वाहन ने टक...