गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना आठ नवंबर की दोपहर करीब दो बजे ग्राम बड़का आरिफपुर में हुई। अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका भाई करण सिंह जलालाबाद से घर लौट रहा था। उसके साथ गांव के बालकिशन और रवि भी थे। इसी दौरान एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में करण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, दूसरी घटना सात नवंबर की रात करीब 11 बजे के बीच रफीकाबाद कॉलोन...