गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। सड़क हादसों में कमी लाने और जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने कमिश्नरेट के नौ प्रमुख स्थानों पर कार्य कराए हैं। जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट और रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन (आरटीसी) के तहत कहीं सड़क के बीच बना डिवाइडरनुमा आइलैंड हटाया गया तो कहीं स्पीड लिमिट, नो पार्किंग और एकल मार्ग के संकेतक बोर्ड लगाए गए। एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों को कम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत इंदिरापुरम, कविनगर, मसूरी, मुरादनगर, नंदग्राम, वेव सिटी, मधुबन बापूधाम, लिंक रोड, मोदीनगर और भोजपुर थानों को क्रिटिकल थाना चिह्नित किया गया। वहीं, शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए आरटीसी के तहत 12 मार्ग चिह्नित किए गए। सड़क ...