Ghaziabad News: सड़क हादसे वाले चिह्नित 23 स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम होंगे
गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। यातायात पुलिस ने जनपद में सड़क हादसे वाले 23 स्थान चिन्हित किए हैं। इन पर सुरक्षा के इंतजाम कराए जाएंगे। यातायात पुलिस ने सड़क हादसे वाले चिन्हित 23 स्थानों की सूची लोक निर्माण विभाग को सौंपी है। जनपद में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी भी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क हादसों में कमी लाने के निर्देश दे चुके हैं। दुर्घटना वाले संभावित स्थल चिन्हित कर सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए बोल चुके हैं।वहीं यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित वाले स्थानों का सर्वे किया था। जनपद में 23 ऐसे स्थान चिन्हित किए जहां दुर्घटना होने की ज्यादा आशंका रहती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जुड़ी गाजियाबाद की 23 सड़कों की संवरेगी सूरत, देखें किन इल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.