गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो ओवर टेक करते समय कैंटर से भिड़ गया। हादसे में ऑटो में बैठी युवती का हाथ कट गया, जबकि अन्य यात्री भी घायल हो गए।लोनी थाना क्षेत्र के सिरोली गांव में चंद्रपाल परिवार के साथ रहते हैं। उनके पुत्र राहुल ने बताया कि 27 वर्षीय बहन काजल गाजियाबाद में ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीख रही है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बहन घर से गाजियाबाद घंटाघर के लिए निकली थी। करीब साढ़े नौ बजे बंथला चिरोड़ी स्थित निठोरा गेट के पास ओवरटेक करते समय ऑटो सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ गया। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया और उसमें बैठी काजल का सीधा हाथ बाजू से कट कर रोड पर गिर गया। वहीं, ऑटो में बैठे अन्य यात्री भी चोटिल हो गए। आरोप है कि हादसे के बाद ऑटो और कैंटर चालक मौके से फरा...