Ghaziabad News: सड़क हादसे में मारे गए युवक के परिजन ने साथी पर लगाए हत्या के आरोप
गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में मारे गए युवक के परिजनों ने साथियों पर हत्या के आरोप लगाते हुए शिकायत दी। परिजनों व लोगों ने ट्रोनिका सिटी थाने में हंगामा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई के आश्वासन पर लोग लौट गए। परिजन की शिकायत पर पुलिस मृतक के साथियों से पूछताछ कर रही है। पूजा कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय मनीष कुशवाहा दिल्ली की चांदनी चौक में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके पिता जगराम ने बताया कि शनिवार को मनीष दोस्त राकेश राय निवासी पूजा कॉलोनी व अन्य के साथ घर से कार में गया था। दोपहर करीब तीन बजे पुत्र के ट्रोनिका सिटी भगत सिंह चौक पर हुए सड़क हादसे में मौत होने की सूचना मिली। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.