गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर मसूरी थानाक्षेत्र में 14 सितंबर को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बांके बिहारी के सामने पीछे से आए छोटे हाथी ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। 16 सितंबर को उपचार के दौरान मौत के बाद मृतक के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। थाना मंझोला, जिला मुरादाबाद के नया मांझरा लाकड़ी फाजलपुर निवासी नितिन शर्मा ने मसूरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई कपिल शर्मा नोएडा सेक्टर-5 स्थित एसीएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में ग्राफिक डिजाइनर के पद पर कार्यरत था। 14 सितंबर को दोनों भाई बाइक से ड्यूटी के लिए नोएडा जा रहे...