गाज़ियाबाद, सितम्बर 13 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वजीराबाद रोड से सीमापुरी रोड तक विक्रम एंक्लेव के 80 फुटा रोड पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाकर सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग लोग कर रहे है। सड़क से अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर पूर्व भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। पत्र में बताया गया कि मार्ग पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन अतिक्रमण के कारण सड़क के चौड़ीकरण करने की प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि पहले सड़क की निर्धारित भूमि की मौके पर पैमाइश कराई जाए और अतिक्रमण भी हटाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...