गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थाना क्षेत्र में सड़क पर सामान देने से इनकार करने पर तीन युवकों ने चाय की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि दो दिन पहले सामान देने से मना करने पर आरोपियों ने उसे अगले दिन देख लेने की धमकी दी थी। एक नवंबर को आरोपी अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और कर्मचारी को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काजीपुरा निवासी हर्षित चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रॉयल कॉलेज के बराबर में स्थित चाय, ब्रेड और चना की दुकान पर काम करता है। पीड़ित के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले दो युवक उसकी दुकान पर आए थे। उन्होंने सड़क पर सामान मांगा था। इस पर हर्षित ने सड़क पर सामान देने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज युवकों...