Ghaziabad News: सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार से बढ़ रही जाम की समस्या
गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शहीद नगर मेट्रो स्टेशन पर धीमी गति से चल रहा सड़क निर्माण कार्य अब लोगों के लिए खासी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। इससे वाहन चालकों और आसपास रह रहे लोगों को भारी जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी जुगल किशोर ने बताया कि सुबह और शाम के समय यहां लंबा जाम लग रहा है, जिसे संभालने में यातायात पुलिस को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण स्थल पर मलबा और निर्माण सामग्री पड़े रहने से समस्या और बढ़ गई है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द से निर्माण कार्य को पुरा कर जाम की समस्या से राहत दिलाई जाए। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.