Ghaziabad News: सड़क के बीच लगे खंभे और ट्रांसफार्मर से खतरा, एसोसिएशन ने की हटाने की मांग
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। हमतुम रोड की निलाया ग्रीन और महक जीवन सोसाइटी के बीच सड़क के बीचों-बीच लगा बिजली के खंभे से हादसे का खतरा बना हुआ है। साथ ही विद्युत ट्रांसफॉर्मर भी सड़क पर रखा है। इससे सड़क की चौड़ाई कम होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग को पत्र लिखकर सड़क से खंभे और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की है। हम-तुम रोड वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, यूपीपीसीएल गाजियाबाद को पत्र लिखकर ट्रांसफॉर्मर और खंभे को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। एसोसिएशन ने पत्र में कहा है कि हम-तुम रोड पर निलाया ग्रीन और महक जीवन सोसाइटी के बीच में सड़क पर विद्युत ट्रांसफॉर्मर और उसका पोल स्थापित है। इससे वाहनों और पैदल यात्रियों को निकलने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.