Ghaziabad News: सड़क की मरम्मत खुद ही लोगों ने कराई
गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। बारिश होने पर खराब हुई मणिकर्णिका रोड की मरम्मत खुद ही लोगों ने अपने स्तर से कराई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सीजन की पहली बारिश होने के बाद सड़क खराब हो गई। इससे आवागमन में परेशानी होती थी। मणिकर्णिका रोड राजकुमार त्यागी मार्ग और राजनगर एक्सटेंशन रोड को जोड़ती है। इस मार्ग पर करीब पांच सोसाइटी स्थित है। इन सभी सोसाइटी के लोग इस मार्ग से ही आना जाना करते हैं। कुछ दिनों पहले हुई बारिश के बाद मार्ग की सड़क खराब हो गई थी। इसके चलते निवासियों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय निवासी रंगनाथ, दीपक शर्मा और पंडित शिशिर शर्मा ने पहल करते हुए सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अपने स्तर से कराया। तीनों ने लोगों की परेशानी को समझते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.