Ghaziabad News: सड़क किनारे से मिट्टी उठाने के निर्देश दिए
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नाला निर्माण के दौरान सड़क किनारे मिट्टी डाली जा रही है। इस कारण धूल उड़ने से प्रदूषण बढ़ रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिह मलिक ने हापुड़ चुंगी से विवेकानंदनगर तक सड़क किनारे से मिट्टी उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण विभाग के कविनगर जोन के निर्माण विभाग के अवर अभियंता को तत्काल मिट्ठी उठाने के लिए कहा है। साथ ही नाला निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। धूल उड़ने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा कविनगर जोन में अन्य जगह पर भी नालों का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। उन सभी भी रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.