Ghaziabad News: सजवाननगर में निगम की जमीन पर कब्जा
गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। भूमाफिया ने विजयनगर क्षेत्र के सजवाननगर में निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया है। निगम की जमीन पर आरोपी प्लाटिंग कर रहे हैं। महापौर ने शिकायत मिलने पर संपत्ति विभाग की टीम को मौके पर भेजकर निर्माण बंद कराया। चारदीवारी को ध्वस्त कराया। महापौर ने बताया शिकायत की जांच कराई जा रही है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
जमीन पर कब्जे का मामला विजयनगर क्षेत्र के वार्ड-48 सजवान नगर में गांव शाहबाद उर्फ मिठेपुर में निगम की काफी जमीन है। महापौर सुनीता दयाल को कुछ दिन पहले जमीन पर कब्जा होने की शिकायत मिली थी। महापौर ने उस वक्त मौके पर जाकर निरीक्षण किया और निगम की जमीन पर चल रहा अवैध निर्माण बंद कराया, लेकिन इसके कुछ दिन बाद फिर से निगम की जमीन पर कब्जा शुरू हो गया।
जांच और कार्रवाई महापौर ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.