Ghaziabad News: सख्ती: सात कुंतल मावा पकड़ा, छोड़कर भागे
गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह खाद्य विभाग की टीम को देख ट्रक में भरा सात कुंतल मावा छोड़कर चालक समेत आठ लोग फरार हो गए। टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो डलियों में बड़ी मात्रा में मावा रखा था। इसके छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं मावा को ट्रक समेत जब्त कर पुलिस को सुपुर्द किया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों पर बाजारों में मिठाई की मांग कई गुना बढ़ जाती है। मिलावटखोर मुनाफा कमाने के लिए मिठाइयों में मिलावट कर बाजार में बेच रहे हैं, जिनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान भी चला रखा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित सिग्नेचर सिटी दिल्ली पुश्ता रोड पर बागपत से दिल्ली खोय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.