गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। सैंकड़ों की संख्या में संघर्ष समिति और एनएचएम से जुड़े कर्मचारी धरना स्थल पर एकत्रित हुए और समान कार्य का समान वेतन के साथ स्थाईकरण की मांग की। कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन के चलते पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेशन नहीं हो सका और स्वास्थ्य सेवा प्रभावित रही। जिले के सीएचसी और पीएचसी पर बुधवार को स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। इसके साथ ही ऑनलाइन कार्य का अपडेशन भी नहीं हो सका। बुधवार को बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और सपोर्टिंग स्टाफ सीएमओ कार्यालय पहुंचा और धरने पर बैठ गया। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन एनएचएम कर्मचारी संघ की गाजियाबाद अध्यक्ष डा. हिमानी कौशिक और म...