गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटके हैं और नियमित टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। यहीं नहीं विभिन्न सरकारी स्वासथ्य कार्यक्रमों का ऑनलाइन अपडेशन भी नहीं हो पा रहा है। एनएचएम के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर प्राथमिक स्वासथ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में 1500 संविदा कर्मचारी तैनात हैं। सभी पिछले 11 दिन से हड़ताल पर हैं या फिर हाजिरी लगाकर काम नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश की संघर्ष समिति के आह्वान पर संजनगर स्थि...