Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में 15 दिन से थाइराइड की जांच नहीं हो रही
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में 15 दिन से थायराइड और विटामिन की जांच नहीं हो रही है। जांच में उपयोग होने वाला रिजेंट खत्म होने से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल की लैब को आईपीएचएल (इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब) में तब्दील करने के बाद खून की जांच को लेकर विस्तार जारी है। संयुक्त अस्पताल में प्रतिदिन 900 से 1000 की ओपीडी होती है। इसमें से करीब 200 मरीजों को विभिन्न रोगों से संबंधित जांच लिखी जाती है, जिसमें से ओपीडी में थायराइड जांच के लिए भी डॉक्टरों द्वारा लिखा जाता है। शासन स्तर से हार्मोनल एनालाइजर मशीन उपलब्ध करा दी गई थी, जिसके बाद 18 जून, 2026 से थायराइड जांच शुरू कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अब सदर अस्पताल में ही मिलेगी थायरॉइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.