Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में आरक्षित बेड बढ़ाए
गाज़ियाबाद, अगस्त 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त जिला अस्पताल ने आरक्षित बेडों की संख्या बढ़ा दी है। अस्पताल के दूसरे तल पर छह बेड का नया कांवड़ वार्ड तैयार किया गया है। इससे पहले इमरजेंसी में भी छह बेड कांवड़ियों के उपचार के लिए आरक्षित किए गए थे। अस्पताल के सीएमएस डा. संजय गुप्ता का कहना है कि पिछले चार दिनों में दुर्घटना और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण 15 से अधिक कांवड़िए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। अधिकांश श्रद्धालुओं को मामूली चोट या थकान की शिकायत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ियों के लिए सजे वॉटरप्रूफ शिविर कांवड़ मार्गों पर चिकित्सा शिविरों से भी अस्पताल में शिवभक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.