Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल को अग्निशमन एनओसी मिली
गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संयुक्त जिला अस्पताल को अग्निशमन सुरक्षा का अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण देने की तैयारी में है। इसके लिए स्टाफ के आठ बैच बनाए हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं के बाद शासन ने अग्नि सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी की गई थी और सभी अस्पताल प्रभारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में जुलाई महीने में संयुक्त अस्पताल में अग्निशमन अधिकारी ने सेंट्रलाइज्ड फायर सेफ्टी सिस्टम का निरीक्षण किया था और मॉकड्रिल करके बारीकियों को परखा था। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.